{"_id":"68658c4b9fed051d550b8780","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11002-102915-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आज से जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री आज से जम्मू कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान वीरवार को अपने जम्मू-कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे के दौरान वे उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता करेंगे तथा कृषि, ग्रामीण विकास और शैक्षणिक क्षेत्र से संबंधित प्रमुख कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
एक अधिकारी ने बताया कि 3 जुलाई की सुबह शिवराज सिंह चौहान श्रीनगर स्थित नागरिक सचिवालय में कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय और ग्रामीण विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। दोपहर में वे प्राकृतिक खेती और राष्ट्रीय तिलहन मिशन पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की परामर्शदात्री समिति की बैठक में भाग लेंगे। शाम को वे राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा उनके सम्मान में आयोजित एक शिष्टाचार बैठक में भाग लेंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दूसरे दिन चौहान श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (स्कॉस्ट-के) के छठे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे जो विश्वविद्यालय के शालीमार कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल और विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री और स्कॉस्ट-के के प्रो-कुलपति उमर अब्दुल्ला भी शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह के दौरान, 5,250 छात्रों को स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी की डिग्री प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, उत्कृष्ट छात्रों को उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता के सम्मान में 150 स्वर्ण पदक और 445 योग्यता प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के बाद चौहान स्कॉस्ट-के परिसर में केसर और सेब के बागों का दौरा करेंगे और बागवानी वैज्ञानिकों और किसानों से बातचीत करेंगे। इसके बाद केंद्रीय कृषि मंत्री खोनमुह गांव में ‘लखपति दीदी’ से मिलेंगे। ये महिलाएं सशक्तीकरण और ग्रामीण समृद्धि की प्रतीक हैं। मंत्री का यह दौरा जम्मू-कश्मीर में टिकाऊ कृषि, प्राकृतिक खेती और ग्रामीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे पहले, ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत उन्होंने जम्मू का दौरा किया था और किसानों से सीधे संवाद किया था। उस जुड़ाव को जारी रखते हुए चौहान नियमित रूप से विभिन्न राज्यों और गांवों का दौरा कर रहे हैं ताकि सीधे किसान समुदाय से जुड़ सकें।