फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: गुरेज के लोगों ने कहा, सरकार से गैर स्थानीय पर्यटकों को अनुमति दे

विज्ञापन
jammu kashmir news
गुरेज घाटी में स्थानीय लोग।  - फोटो : shrinagar news
बांदीपोरा। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले की गुरेज घाटी के निवासियों ने सरकार से क्षेत्र में गैर स्थानीय पर्यटकों के प्रवेश की अनुमति देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को एक बार फिर से बढ़ावा मिल पाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद घाटी में करीब 48 पर्यटन स्थलों को बंद कर दिया गया था, लेकिन हाल ही में करीब 8 पर्यटन स्थलों को खोल दिया गया। हाल ही में स्थानीय आगंतुकों को घाटी में आने की अनुमति देने के निर्णय के मद्देनजर लोगों ने गैर स्थानीय पर्यटकों को अनुमति देने की अपील की है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रतिबंधों के आंशिक रूप से हटने के बाद से सैकड़ों कश्मीरी आगंतुक पहले ही गुरेज का दौरा कर चुके हैं, जिससे होटल व्यवसायियों, ट्रांसपोर्टरों और अन्य पर्यटन संबंधित श्रमिकों, विशेष रूप से युवाओं को उम्मीद की एक किरण दिखाई दी है, जो अपनी आजीविका के लिए पर्यटन पर बहुत अधिक निर्भर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय होटल मलिक फारूक अहमद ने कहा, स्थानीय पर्यटकों को अनुमति देना एक अच्छा कदम था लेकिन हम सरकार से आग्रह करते हैं कि अब गैर-स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए भी गुरेज को खोला जाए। हमने पर्यटन संबंधित व्यवसाय में करोड़ों रुपये का निवेश किया है और नियमित पर्यटकों के बिना इसे बनाए रखना लगभग असंभव हो जाता है।

निवासियों ने इस बात पर जोर दिया कि पर्यटन गुरेज में स्थानीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है और व्यापक पहुंच से न केवल रोजगार पैदा होगा बल्कि इस क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक समृद्धि को भी बड़े पैमाने पर बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से सभी प्रतिबंधों को हटाने और गुरेज को सभी पर्यटकों के लिए एक सुरक्षित और सुलभ गंतव्य के रूप में बढ़ावा देने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का आह्वान किया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed