{"_id":"686180fabfc567de1d09dbcb","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11001-102743-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक : दरख्शां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक : दरख्शां
श्रीनगर के पंथा चौक यात्री निवास पर पहुंची दरख्शां अंद्राबी।
- फोटो : shrinagar news
Link Copied
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष और राज्य मंत्री डॉ. दरख्शां अंद्राबी ने अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं की जांंच के लिए पंथा चौक स्थित बेस कैंप का दौरा किया। यहां उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रा आध्यात्मिकता और सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है। वहीं वह मुहर्रम सुविधाओं की समीक्षा करने के लिए पंदरेथान और बलहामा में इमामबाड़ों में भी गईं। इस दौरान उन्होंने कहा कि मुहर्रम हमें इमाम हुसैन और उनके परिवार की कुर्बानी की याद दिलाता है।
विज्ञापन
पंथा चौक पर निरीक्षण के दौरान उनके साथ डीडीसी सदस्य और वरिष्ठ भाजपा नेता इंजीनियर एजाज हुसैन भी थे। अंद्राबी ने कई जन प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं और मुद्दों को सुना। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से संपर्क करके मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया। दौरे के बाद अंद्राबी ने कहा कि अमरनाथ यात्री हमारे सम्मानित अतिथि हैं और हम यहां उनका गर्मजोशी और देखभाल के साथ स्वागत करने का इंतजार कर रहे हैं। डॉ. दरख्शां ने कहा, अमरनाथ यात्रा सांप्रदायिक सद्भाव का प्रतीक है और हम सभी आध्यात्मिकता और एकजुटता के इस बंधन को हर कीमत पर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।