{"_id":"686183339f831fa15700acd1","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-264-1-sr11001-102719-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल मजदूरी पर लगे प्रतिबंध और जम्मू कश्मीर को मिले राज्य का दर्जा : दिवानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल मजदूरी पर लगे प्रतिबंध और जम्मू कश्मीर को मिले राज्य का दर्जा : दिवानी
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख समाज सुधार फोरम ने रविवार को बेमिना स्थित अपने कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान बाल मजदूरी पर पूर्ण प्रतिबंध, भिखारी गृह, बीमार गृह और बाल गृहों के निर्माण, जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे की बहाली की मांग की गई।
अध्यक्ष केए दिवानी ने बताया कि फोरम एक सामाजिक और गैर राजनीतिक संगठन है जिसमें मुस्लिम, हिंदू, सिख और कश्मीरी पंडित शामिल हैं। ये शांति, समृद्धि और भाईचारे के लिए काम कर रहे हैं, बाल भिखारियों की शिक्षा और तकनीकी जानकारी के लिए अभियान चला रहे हैं ताकि वे एक अच्छा जीवन जी सकें।
राज्य अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्ता ने उम्मीद जताई कि राज्य और केंद्र सरकार मुख्य मुद्दों को मूर्त रूप देने में भूमिका निभा सकती है, ताकि लोग राहत महसूस कर सकें। वक्ताओं ने पहलगाम में आतंकी हमले की भी कड़ी निंदा की। साथ ही कहा कि स्थानीय राजनीतिक दल और सत्ता में केंद्रीय राजनीतिक दल जम्मू-कश्मीर के राज्य के दर्जे को खत्म करने के लिए समान रूप से जिम्मेदार हैं। हमें हमारा हक मिलना चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा हज हाउस बेमिना के पास शौचालय और कैफेटेरिया के निर्माण, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शरीनबाग और एसएमएसएच अस्पताल को फ्लाईओवर ब्रिज बनाकर जोड़ने, कॉलोनी में सड़कों की मरम्मत की भी मांग की गई। इस दौरान कश्मीर अध्यक्ष अब्दुल रहीम सोफी, मोहम्मद योसुल बेग, मोहम्मद फारूक सलमानी, शम्सुद्दीन भट, मसूद यू रहमान, अथर हुसैन खटलानी, डॉ. बीए नेगरू, फैयाज अहमद डार, मोहम्मद शफी डार, गनी अहमद लोन, सबिया महाजन आदि उपस्थित थे।