{"_id":"690f8b7a7fe2f3cfa00be6e8","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-202-1-sjam1011-129422-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंचैरी में ऑटो रिक्शा खाई में गिरा चालक की मौत, दो यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंचैरी में ऑटो रिक्शा खाई में गिरा चालक की मौत, दो यात्री घायल
विज्ञापन
उधमपुर। रियासी जिले से सटे उधमपुर की पंचैरी तहसील में सांकरी मंदिर के पास यात्री ऑटो खाई में गिरने से चालक की मौत हो गई जबकि दो यात्री महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर पंचैरी के मीर इलाके में ऑटो रिक्शा यात्रियों को लेकर सांकरी की ओर जा रहा था। सांकरी देवता मंदिर के पास अचानक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया और लगभग 150 फुट गहरी खाई में गिर गया।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए पुलिस को सूचित किया। घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। वाहन में चालक समेत दो महिलाएं सवार थीं।
विज्ञापन
मामले की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निशात सुंबरिया भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को प्राइमरी हेल्थ सेंटर पंचैरी में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद चालक अशोक सिंह (32) पुत्र चौधरी निवासी मीर को मृत लाया घोषित कर दिया। महिलाओं की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी अस्पताल उधमपुर रेफर कर दिया गया। जहां दोनों का उपचार जारी है। घायल महिलाओं की पहचान बिमला देवी और गीता देवी निवासी लद्दा मीर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।