{"_id":"68b36054291725120b09bfb5","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-699684-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कश्मीर संभाग में 458 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कश्मीर संभाग में 458 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों की पदोन्नति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। शिक्षा क्षेत्र को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से कश्मीर संभाग के 458 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अगले उच्च स्तर पर पदोन्नत किया गया है। यह घोषणा शिक्षा मंत्री सकीना इत्तू ने की और पदोन्नति से लाभान्वित होने वाले कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, शिक्षा क्षेत्र को सुव्यवस्थित करने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप, मुझे कश्मीर संभाग के 458 शिक्षण और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को अगले उच्च स्तर पर पदोन्नत करते हुए खुशी हो रही है। आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे। सभी को शुभकामनाएं।
इस निर्णय का शिक्षा जगत ने स्वागत किया है और कई लोगों ने इसे एक ऐसा कदम बताया है जो न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाएगा बल्कि जम्मू-कश्मीर के स्कूलों और कॉलेजों के समग्र कामकाज में भी सुधार लाएगा। अधिकारियों ने कहा कि पदोन्नति के संबंध में औपचारिक आदेश जल्द ही जारी किए जाएंगे जिससे पदोन्नत कर्मचारियों के लिए अपनी नई जिम्मेदारी संभालने का मार्ग प्रशस्त होगा।