Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

विशेेष लोगों की बजाय समाज के हर तबके तक पहुंचे सरकारी योजनाएं : उमर

विज्ञापन
jammu kashmir news
मुख्यमंत्री उमर अबदुल्ला ने एसकेआईसीसी में 'समुदायों का सशक्तिकरण: सभी का कल्याण' विषय पर आयोजि
श्रीनगर। समाज में जिन लोगों के पास पहले से ही संसाधन, शिक्षा और अच्छा स्वास्थ्य है, उन तक योजनाएं पहुंचाना आसान है लेकिन शासन की असली परीक्षा गरीबों, कमजोरों और दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों में रहने वालों तक पहुंचने में है। सामाजिक कल्याण योजनाएं न तो उपकार हैं और न ही उदारता के कार्य। ये उन नागरिकों का हक हैं जो दूसरों की तुलना में ज़्यादा कठिनाइयों का सामना करते हैं। कोई भी सरकार जो इन्हें नज़रअंदाज़ करती है या केवल विशेषाधिकार प्राप्त वर्गों पर ध्यान केंद्रित करती है या फिर वह अपने कर्तव्य में विफल रहती है।
विज्ञापन

यह बातें मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कही। वह सोमवार को एसकेआईसीसी में ‘समुदायों का सशक्तीकरण : सभी का कल्याण’ विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि कल्याणकारी पहलों को समाज के सबसे वंचित वर्गों तक पहुंचने के लिए डिज़ाइन किया जाना चाहिए न कि केवल कुछ विशेषाधिकार प्राप्त लोगों को लाभान्वित करने के लिए। समाज के सभी वर्गों के कल्याण के प्रति सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराते हुए बोले, यह सरकार की मुख्य ज़िम्मेदारी है, न कि केवल दान का कार्य।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने ज़ोर देकर कहा कि उनके कार्यकाल की शुरुआत से ही उनके मंत्रिमंडल विशेषकर समाज कल्याण मंत्री सकीना इत्तू ने कमजोेर और वंचित वर्गों को प्राथमिकता देने के लिए ईमानदारी से काम किया। हम जानते थे कि रातोंरात सब कुछ नहीं बदल सकते लेकिन हमारा प्रयास हमेशा वहीं से शुरुआत करने का रहा है जहां सबसे ज़्यादा ज़रूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिक सुरक्षा के उपाय उपकार नहीं हैं, बल्कि सामाजिक आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहे नागरिकों का वाजिब अधिकार है।
---
मुख्यममंत्री ने गिनाईं उपलब्धियां
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अपनी सरकार की कई प्रमुख पहलों पर प्रकाश डाला, जिनमें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की लड़कियों के लिए बढ़ी हुई विवाह सहायता धनाराशि, दस लाख से ज्यादा लाभार्थियों की पेंशन में वृद्धि, मुफ्त सार्वजनिक परिवहन सुविधाएं, 500 आंगनबाड़ी केंद्रों को सक्षम केंद्रों और बाल विद्यालयों में उन्नत करना शामिल रहे। इसके अलावा ज़रूरतमंद महिलाओं और बच्चों को संस्थागत देखभाल और सुरक्षा प्रदान करने के लिए शक्ति सदन और वात्सल्य सदन जैसी नई सुविधाएं स्थापित की गईं। मुख्यमंत्री ने कल्याणकारी प्रयासों में कॉर्पोरेट भागीदारी बढ़ाने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी लाभ राज्य के हर कोने तक पहुंचना चाहिए।

---
दिव्यांगजनों को सीएम ने स्कूटी प्रदान की
मुख्यमंत्री ने इस दौरान सामाजिक कल्याण पहलों और योजनाओं को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया। महिलाओं और वंचित समूहों के लिए ऋण भी स्वीकृत किए। साथ ही दिव्यांगों को कृत्रिम अंग और स्कूटी भी प्रदान किया। उन्होंने लाभार्थियों और उपलब्धि हासिल करने वालों को बैटरी साइकिल और प्रमाण पत्र प्रदान किया। इस दौरान समाज कल्याण मंत्री सकीना इत्तू ने कहा कि उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में कमज़ोर, दलित और बुजुर्ग नागरिकों की ज़रूरतों को पूरा करने पर विशेष ध्यान दिया गया। समारोह में मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी, राज्य विकास आयुक्त सचिव सरमद हफीज समेत कई विधायक भी मौजूद रहे।
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed