Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

भारत की आर्थिक वृद्धि सिर्फ एकीकृत दृष्टिकोण से ही तेज होगी: डॉ. जितेंद्र

विज्ञापन
jammu kashmir news
पुलवामा के अवंतिपोरा में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह। संवाद
श्रीनगर। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोमवार को कहा कि सरकार ने प्रमुख क्षेत्रों में सार्वजनिक-निजी भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि की है। इसमें पहली बार परमाणु क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोलना भी शामिल है।
विज्ञापन

श्रीनगर में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सदस्यों के रिट्रीट के समापन पर पत्रकारों से बात करते हुए सिंह ने कहा कि भारत की आर्थिक वृद्धि केवल एक एकीकृत दृष्टिकोण से ही तेज हो सकती है जो सार्वजनिक और निजी दोनों क्षेत्रों की समान भागीदारी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन

सिंह ने कहा, इससे पहले हमने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी क्षेत्र के लिए खोला था। इस वर्ष परमाणु क्षेत्र को भी खोल दिया गया है। हमारा मानना है कि भारत का चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से दूसरी या पहली अर्थव्यवस्था तक का उदय सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों की समान भागीदारी से ही संभव होगा। मंत्री ने कहा कि हिमालय जैसे अनछुए क्षेत्र देश की 11,500 किलोमीटर लंबी तट रेखा, और कृषि एवं अंतरिक्ष जैसे क्षेत्र विकास की अपार संभावनाएं प्रदान करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कश्मीर पहले से ही पर्पल रेवोलुशन के माध्यम से नवाचार के केंद्र के रूप में उभर रहा है जिसकी शुरुआत गुलमर्ग और भद्रवाह से हुई थी और जिसने अब लैवेंडर-आधारित स्टार्टअप में नए अवसर पैदा किए हैं।

उन्होंने कहा, हज़ारों युवा लैवेंडर की खेती और उद्यमिता के माध्यम से अपनी आजीविका कमा रहे हैं। यह व्यापार और आय का एक नया स्रोत है। उन्होंने आगे कहा कि चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसी संस्थाएं जम्मू-कश्मीर के युवाओं को भारत के स्टार्टअप आंदोलन से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। आईसीसी जम्मू चैप्टर के अध्यक्ष राहुल सहाय ने कहा कि यह रिट्रीट चैंबर के शताब्दी समारोह का हिस्सा था और इसमें पूरे भारत से सदस्य और उनके परिवार शामिल हुए। सहाय ने कहा, पहलगाम हमले के बाद, यह पहल करने वाला और श्रीनगर आने वाला पहला राष्ट्रीय चैंबर था। यह पर्यटन को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक कदम था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed