फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: श्रीनगर में दो दुकानों से जेईआई से जुड़ा प्रतिबंधित साहित्य बरामद

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) से जुड़े प्रतिबंधित साहित्य के प्रसार को रोकने के लिए कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शहर में अभियान चलाया। श्रीनगर के माईसुमा इलाके में मौदूदी की लिखित 642 प्रतिबंधित पुस्तकें बरामद की गईं।
विज्ञापन

अभियान के तहत जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के लाल चौक क्षेत्र में 10 किताबों की दुकानों में फर्जी ग्राहकों के रूप में अंडरकवर कर्मियों को भेजा था, ताकि पता लगाया जा सके कि प्रतिबंधित साहित्य अभी भी प्रसारित किया जा रहा है या नहीं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक अभियान के दौरान, दो किताब की दुकानों को जमात-ए-इस्लामी के संस्थापक विचारक मौलाना अबुल अला मौदूदी की तरफ से लिखित पुस्तकों का भंडारण और वितरण करते हुए पाया गया। श्रीनगर के माईसुमा इलाके में मौदूदी की लिखित 642 प्रतिबंधित पुस्तकों की बड़ी खेप बरामद की गई। एमए रोड श्रीनगर में इसकी सूची में 26 ऐसी पुस्तकें पाई गईं। पुलिस ने दोनों किताब की दुकानों से कुल 668 पुस्तकों को जब्त किया। इसके अतिरिक्त, दुकान मालिकों को जमात-ए-इस्लामी की विचारधारा को बढ़ावा देने वाली पुस्तकों के सभी मौजूदा और भविष्य के ऑर्डर रद्द करने के सख्त निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed