{"_id":"67afa879e8f0819ec508f681","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-545523-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलवामा हमले के बलिदानियों को याद किया, दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलवामा हमले के बलिदानियों को याद किया, दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
बलिदानियों को श्रद्धांजलि देते अधिकारी।
- फोटो : shrinagar news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। वर्ष 2019 में हुए पुलवामा आत्मघाती हमले की बरसी के अवसर पर सीआरपीएफ, भाजपा की कश्मीर इकाई और कश्मीर घूमने आए पर्यटकों ने पुलवामा ज़िले के लेथपोरा में बलिदान हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन 40 सीआरपीएफ जवानों के बलिदान को याद किया गया।
लेथपुरा से कुछ ही दूरी पर स्थित सीआरपीएफ की 185वीं बटालियन मुख्यालय में स्थापित किए गए शहीद समारक पर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी गई। सीआरपीएफ के जम्मू कश्मीर ज़ोन के एडीजी राकेश कुमार सहित सीआरपीएफ के अन्य अधिकारियों और जवानों ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस समारोह में सभी बलों और नागरिक प्रशासन के अधिकारी शामिल हुए।
वहीं भाजपा की कश्मीर इकाई के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लेथपोरा में घटनास्थल पर जाकर पुष्प अर्पित किये।
विज्ञापन
इसके अलावा कई पर्यटक भी लेथपोरा पहुंचे और बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। गुजरात सूरत की मीनल ने कहा, हम यहां से पहलगाम की ओर घूमने के लिए निकले थे। हमारे ड्राइवर ने बताया कि ये वही जगह है जहां 2019 में सीआरपीएफ के 40 जवान आत्मघाती हमले में बलिदान हुए थे। इस दौरान हम भी श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। एक अन्य पर्यटक ऋषिता दमालिया ने कहा, हमने भी बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। यह पल हमारे लिए भावुक पल है। आज लोग वैलेंटाइन डे मना रहे हैं लेकिन आज ही के दिन हमारे जवानों ने शहादत हासिल की थी और उनको नमन करना हमारा फर्ज़ बनता है।