{"_id":"67759945ca4c1d5d87097e79","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-514298-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर सरकार हर मोर्चे पर विफल, केवल कागजों में हो रहा काम : भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर सरकार हर मोर्चे पर विफल, केवल कागजों में हो रहा काम : भाजपा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। भाजपा की कश्मीर इकाई ने बुधवार को कहा कि केंद्र शासित प्रदेश में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व वाली सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और केवल कागजों में ही काम कर रही है।
भाजपा के जम्मू-कश्मीर प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, नेकां सरकार को सत्ता में आए लगभग तीन महीने हो गए हैं, लेकिन वे हर मोर्चे पर विफल रहे हैं। वे अपने घोषणा पत्र में उल्लिखित 12 मुफ्त गैस सिलिंडर, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, 10 किलोग्राम चावल, एक लाख नौकरियां और दिहाड़ी मजदूरों को नियमित करने जैसी अपनी गारंटियों को पूरा करने में विफल रहे हैं।
पिछले सप्ताह श्रीनगर सहित घाटी के मैदानी इलाकों में हुई बर्फबारी का जिक्र करते हुए ठाकुर ने कहा कि हल्की बर्फबारी हुई थी, लेकिन आज चौथे दिन भी संपर्क सड़कें बंद हैं। उन्होंने कहा, नेकां सरकार ने बड़े-बड़े दावे किए लेकिन वे केवल बयानबाजी थे। उन्होंने केवल कागजों पर सड़कों से बर्फ हटाई, केवल कागजों पर बिजली प्रदान की। अब्दुल्ला ने केवल बयानों के जरिए सरकार चलाई है और वे जमीनी स्तर पर विफल रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो में लोग कह रहे हैं कि सड़कों से बर्फ हटाई जाए और बिजली उपलब्ध कराई जाए। ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर अपने वादों से पलटने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, यू-टर्न लेना अब्दुल्ला और नेकां सरकारों की परंपरा रही है। सत्ता से बाहर होने पर वे कहते थे कि हम जम्मू में तवी नदी और कश्मीर में झेलम नदी में बिजली के मीटर फेंक देंगे, लेकिन अब जब वे सत्ता में हैं तो वे कह रहे हैं कि 100 फीसदी मीटरिंग पूरी होने पर ही चौबीस घंटे बिजली उपलब्ध कराई जाएगी।
भाजपा प्रवक्ता ने अब्दुल्ला से लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने की अपील करते हुए कहा कि लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने कहा, आपने बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन उन्हें पूरा करने में विफल रहे हैं। हम इस बात की निंदा करते हैं कि लोगों को थोड़ी बर्फबारी के कारण भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कश्मीर में पार्टी के प्रदर्शन पर ठाकुर ने कहा कि विधानसभा चुनाव बिना किसी हिंसा या भय के शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। उन्होंने कहा, भाजपा सरकार ने कश्मीर में आतंकवाद के ताबूत में आखिरी कील ठोक दी है और आज कश्मीर आतंक मुक्त है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 जनवरी को वंदे भारत ट्रेन के जरिए कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ेंगे। भाजपा की कश्मीर इकाई ने यह भी कहा कि पार्टी ने अपने सदस्यता अभियान में घाटी में 1.75 लाख नए सदस्य जोड़े हैं। 2019 में पिछले सदस्यता अभियान के बाद पार्टी के 3.5 लाख सदस्य थे।