{"_id":"6754b519781aac780c0742bc","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-498257-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार और एलजी प्रशासन के बीच कोई टकराव नहीं: तनवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार और एलजी प्रशासन के बीच कोई टकराव नहीं: तनवीर
विज्ञापन
श्रीनगर। नेकां के मुख्य प्रवक्ता और जड़ीबल निर्वाचन क्षेत्र के विधायक तनवीर सादिक ने शनिवार को कहा कि सरकार और एलजी के नेतृत्व वाले प्रशासन के बीच कोई टकराव नहीं है। उन्होंने टकराव के दावों को खारिज करते हुए कहा कि एक निर्वाचित सरकार के साथ जम्मू-कश्मीर में दोहरी शक्ति प्रणाली नहीं चलनी चाहिए।
पत्रकारों से बात करते हुए तनवीर ने कहा कि सरकार और एलजी के नेतृत्व वाले प्रशासन के बीच समस्याएं पैदा करने की कोशिश करने वाले लोग झगड़े के दावे फैला रहे हैं। उन्होंने कहा, अभी तक सरकार और प्रशासन के बीच कोई बड़ा मुद्दा नहीं रहा है। हमें उम्मीद है कि भविष्य में ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी।
उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा जिससे लोगों के मुद्दों को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए एकल शक्ति केंद्र सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
बॉक्स
मार्च से 200 यूनिट मुफ्त बिजली देंगे
श्रीनगर। गैस सिलिंडरों की संख्या में वृद्धि के बारे में तनवीर सादिक ने कहा कि संबंधित मंत्री इस मामले पर फैसला करेंगे। मुफ्त बिजली पर तनवीर ने कहा कि सरकार अगले साल मार्च से लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, हमारा वर्तमान ध्यान बिजली कटौती कम करने पर है। अभी मुफ्त बिजली देने से बिजली की कटौती बढ़ेगी जिससे हम बचना चाहते हैं।