{"_id":"6754b3554f8e645905069e56","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-497991-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रीनगर और अवंतिपोरा में चार नशा तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रीनगर और अवंतिपोरा में चार नशा तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
श्रीनगर। पुलिस ने श्रीनगर और अवंतिपोरा में 4 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से करीब चार किलो चरस बरामद की गई। इनके खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नौहट्टा पुलिस स्टेशन की टीम ने मलखा चौक, नौहट्टा में नाका लगाया था। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका। उसकी पहचान शेख कॉलोनी, हवाल निवासी सज्जाद शेख के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 3.370 किलो चरस और 20 ग्राम चरस बरामद की गई। उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
वहीं, अवंतिपोरा पुलिस स्टेशन की टीम ने हटिवारा अवंतिपोरा में स्थापित चेकपॉइंट पर तीन संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 65 ग्राम चरस बरामद हुई। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी पहचान दानिश रशीद भट, दानिश अशरफ डार और उमर रसूल डार के रूप में हुई है। ये सभी लेथपोरा के निवासी हैं। संबंधित पुलिस स्टेशनों में कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस आगे की जांच कर रही है।