फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सरकार गठन के बाद बढ़ रहे हमलों पर महबूबा ने उठाए सवाल, जांच की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
बांदीपोरा। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को कुछ दिन पहले श्रीनगर की संडे मार्केट में हुए ग्रेनेड हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने सरकार बनने के बाद से लगातार बढ़ रहे आतंकवाद और हमलों में वृद्धि पर सवाल उठाया। कहा, इन हमलों के लिए कौन जिम्मेदार है। इस मामले की सरकार से गहन जांच की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने संडे मार्केट में हुए हमले में जान गंवाने वाली सुंबल बांदीपोरा की तीन बच्चों की मां आबिदा के घर जाकर दुख व्यक्त किया। महबूबा ने कहा, पिछले 30-35 वर्षों से हम ऐसी ही घटनाएं देख रहे हैं जिससे बच्चे अनाथ हो गए हैं और महिलाएं विधवा हो गई हैं। हिंसा का यह चक्र बहुत आम हो गया है और मैं इस क्रूर हमले की स्पष्ट रूप से निंदा करती हूं। मुफ्ती ने क्षेत्र में बढ़ती हिंसा पर गंभीर चिंता जताई और सरकार से इसके मूल कारणों को दूर करने का आग्रह किया। उन्होंने सरकार बनने के बाद से लगातार बढ़ रहे आतंकवाद और हमलों में वृद्धि पर सवाल उठाया।
विज्ञापन

उन्होंने घाटी में स्थिति का व्यापक आकलन करने की आवश्यकता पर जोर दिया ताकि ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने जोर देकर कहा, अधिकारियों को यह निर्धारित करना चाहिए कि ये घटनाएं सुरक्षा चूक या अन्य अंतर्निहीत मुद्दों के कारण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed