{"_id":"673670ccce245fbd5a082e74","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-lko1027-482427-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पीडीपी ने पर्रा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पीडीपी ने पर्रा को विधायक दल का नेता नियुक्त किया
विज्ञापन
श्रीनगर। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को पुलवामा के विधायक वहीद उर रहमान पर्रा को जम्मू-कश्मीर विधानसभा में विधायक दल का नेता नियुक्त किया है।
मुफ्ती ने पीडीपी की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह घोषणा की। इसमें पार्टी के संचार और विधायी विंग को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गईं। इनमें डॉ. महबूब बेग को पीडीपी का मुख्य प्रवक्ता, रफीक नाइक को पार्टी का उपनेता और मीर फैयाज को मुख्य सचेतक बनाया गया है।
नव-निर्वाचित जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीडीपी के केवल तीन विधायक हैं। प्रवक्ता ने कहा कि बैठक में पीडीपी के वरिष्ठ नेता अब्दुल रहमान वीरी, मोहम्मद सरताज मदनी, गुलाम नबी लोन हंजुरा, आसिया नकाश, अब्दुल हक खान, बशारत बुखारी और मोहम्मद खुर्शीद आलम ने भाग लिया जिसमें जम्मू-कश्मीर की वर्तमान राजनीतिक स्थिति और पार्टी मामलों पर विस्तृत चर्चा हुई।