{"_id":"66679d0389c5caec2a0e1a17","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1008-377665-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐसा पहली बार, प्रधानमंत्री को गठबंधन सरकार चलानी पड़ रही : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऐसा पहली बार, प्रधानमंत्री को गठबंधन सरकार चलानी पड़ रही : उमर
विज्ञापन
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा ऐसा पहली बार हो रहा है कि प्रधानमंत्री को गठबंधन सरकार चलानी पड़ रही है।
उन्होंने कहा, वह (पीएम मोदी) तीसरी बार सरकार बना रहे हैं, लेकिन पहली बार वह गठबंधन सरकार चला रहे हैं। अभी तक तीन या चार बार गुजरात के मुख्यमंत्री रहे कभी गठबंधन नहीं। इससे पहले जब वह 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे तब कोई गठबंधन नहीं था। यहां तक कि पिछली हुकूमत में साझेदारों को बेइज्जत किया गया क्योंकि उनकी जरूरत नहीं थी। यह पहली बार है कि प्रधानमंत्री को गठबंधन सरकार चलानी पड़ रही है।
उमर ने कहा, यह कोई बड़ी कामयाबी भाजपा की तो है नहीं। बिना साझेदारों के वो हुकूमत नहीं चला सकते। मैं इस बात से हैरान हूं कि जो पिछले 5 वर्षों की हुकूमत रही इसमें भाजपा ने वो सारा कुछ कर दिया जिसका वो वर्षों से वादा करते आए। चाहे वो अनुच्छेद 370 था या राम मंदिर, लेकिन इतना सब करने के बाद भी लोगों ने उनकी सीटें बढ़ाई नहीं कम कीं। जो 400 पार करने की बात कर रहे थे, वे 300 भी पार नहीं कर पाए। जो 370 की बात कर रहे थे उनकी गाड़ी 270 भी पार नहीं कर सकी।