Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

उम्मीद है, सरकार और विपक्ष अमन के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाएंगे : पांडे

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। कश्मीर घाटी में सेना की कमान संभालने वाली 15 कोर (चिनार कॉर्प्स) के पूर्व कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) डीपी पांडे ने उम्मीद जताई कि वर्तमान सरकार और विपक्ष के लोग कोई गलत कदम नहीं उठाएंगे। ताकि पिछले कुछ वर्षों में केंद्र शासित प्रदेश में कड़ी मेहनत से अर्जित शांति और स्थिरता को नुकसान न पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा बंद और प्रदर्शन का कैलेंडर जारी करने वालों को हमारी सरकार भी ऐसा न करने के लिए पैसा देती थी।
श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (एसकेआईसीसी) में कश्मीर साहित्य महोत्सव के दौरान डीपी पांडे ने कहा कि कश्मीर के लोगों को अपने बच्चों की तरह शांति और स्थिरता को मजबूती से थामे रखना चाहिए। उन्होंने कहा, मैं चारों ओर मुस्कुराते हुए चेहरे देख सकता हूं। मुझे लगता है कि यह सकारात्मकता का एक बड़ा बदलाव है। पिछले 5-6 वर्षों में उम्मीद की एक भावना जागी है। यह शांति और स्थिरता पहले भी आई थी, लेकिन कश्मीर के लोगों ने इसे खो दिया। सेना के पूर्व जनरल ने कहा, शांति बनाए रखना जरूरी है ताकि आने वाली पीढ़ियों को वह अशांत माहौल न देखना पड़े जो पिछली कई पीढ़ियों को सहना पड़ा था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के युवाओं को नशीले पदार्थों, कट्टरपंथ और आतंकवाद के रास्ते से दूर रहने की सलाह दी, क्योंकि इससे लोगों और देश का विनाश ही होगा। जो लोग आपको गलत रास्ते पर ले जाने की कोशिश कर रहे हैं वे खुद ऐसा नहीं कर रहे हैं बल्कि वे आपसे अपने एजेंडे के लिए ऐसा करने के लिए कह रहे हैं। खुद को उस एजेंडे से प्रेरित माहौल से बचाएं, समृद्धि का माहौल लाएं और अपनी सरकार से पूछें कि वह कैसे नौकरियां देगी और आधुनिक रास्ते पर कैसे चलना है।
विज्ञापन

इस दौरान कश्मीर की कानून व्यवस्था से संबंधित एक सवाल के जवाब में सेना कमांडर ने कहा, मुझे लगता है कि इस मामले में कानून और व्यवस्था तंत्र को बहुत खुली छूट दी गई थी, लेकिन इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि लोगों ने कानून और व्यवस्था को एक साथ लाने में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विरोध प्रदर्शन को खरीदने की यहां एक रणनीति रही है। अलगाववादियों का नाम न लेते हुए सेना कमांडर ने कहा कि बंद और प्रदर्शन का कैलेंडर जारी करने वालों को हमारी सरकार भी ऐसा न करने के लिए पैसा देती थी। उन्होंने कहा, जो यहां बंद और प्रदर्शन होता था उससे फायदा तो उनको होता ही था जो कैलेंडर जारी करते थे क्योंकि उनको बाहर से पैसा आता था। उन्हें हमारी सरकार भी पैसा देती थी कि बंद और प्रदर्शन न करो। इसका नुकसान आम आदमी को होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed