फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: हाउसबोटों की सुरक्षा के लिए व्यापक नीति तैयार की जाए

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। पर्यटन आयुक्त सचिव यशा मुद्गल ने बुधवार को सिविल सचिवालय में हाउसबोट मालिक संघ के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन


बैठक में संघ ने हाउसबोटों की सुरक्षा के लिए एक व्यापक नीति तैयार करने और एकल खिड़की प्रणाली के तहत अपने व्यवसाय को टिकाऊ तरीके से चलाने का आह्वान किया गया।

उन्होंने लाइसेंस के नवीनीकरण, हाउसबोट की मरम्मत/पुनर्निर्माण, हाउसबोट मालिकों के पुनर्वास, लकड़ी के आवंटन, हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन पर काउंटर जैसे मुद्दे भी उठाए। उन्होंने हाउसबोट मालिकों के लिए पिछले अभ्यास के अनुसार ट्रेकिंग की अनुमति देने की मांग की। इसके अलावा निगीन झील में अग्निशमन सेवा स्टेशन, बोट यार्ड और हाउसबोट को विरासत के रूप में घोषित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। यशा मुदगल ने उनके वास्तविक मुद्दों और शिकायतों को दूर करने में उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

बैठक में निदेशक पर्यटन कश्मीर, निदेशक नियोजन पर्यटन विभाग, अतिरिक्त सचिव, उप सचिव और हाउसबोट मालिकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। आयुक्त सचिव ने कहा कि विभाग हाउसबोट मालिकों की चिंताओं से अवगत है और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed