{"_id":"672a87b325f36585bc0ba835","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-jam1006-475940-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जाहिर और जामिर अब्दुल्ला पहली बार विधानसभा की कार्यवाही के गवाह बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जाहिर और जामिर अब्दुल्ला पहली बार विधानसभा की कार्यवाही के गवाह बने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के दोनों बेटों जाहिर और जामिर ने मंगलवार को पहली बार विधानसभा की कार्यवाही देखी। उमर अब्दुल्ला और उनकी अलग रह रही पत्नी पायल नाथ के बेटे जाहिर और जामिर अब्दुल्ला यहां विधानसभा परिसर पहुंचे और श्रद्धांजलि सभा के दौरान कार्यवाही देखी। दोनों मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी के बगल में बैठे थे।
जाहिर और जामिर अब्दुल्ला ने परिवार के गढ़ गांदरबल क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के प्रचार में सक्रिय रूप से भाग लिया था, जहां से उनके पिता ने चुनाव लड़ा और जीता था। वे संसदीय चुनावों के दौरान भी उनके साथ चुनाव प्रचार में शामिल हुए थे, जिसमें अब्दुल्ला उत्तरी कश्मीर के बारामुला लोकसभा क्षेत्र से हार गए थे। विधानसभा चुनावों में दोनों को अपने पिता के लिए सक्रिय रूप से प्रचार करते, गांदरबल विधानसभा क्षेत्र में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलते और बातचीत करते देखा गया था।
हाल ही में उन्होंने जम्मू में नेकां मुख्यालय में पार्टी की युवा नेताओं की बैठक में भी भाग लिया था। उन्होंने पार्टी के छात्र संघ कार्यालय का दौरा किया और युवा कार्यकर्ताओं से बातचीत की। हालांकि दोनों ने कहा है कि उनकी राजनीति में शामिल होने की कोई योजना नहीं है क्योंकि वे बहुत छोटे हैं और पहले सीखना चाहते हैं।