फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जेकेवीटीडब्ल्यूए के सदस्यों का प्रदर्शन पुलिस ने किया विफल

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर वोकेशनल ट्रेनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (जेकेवीटीडब्ल्यूए) के सदस्यों ने ईद-उल-फितर के मौके पर श्रीनगर के लाल चौक से सटे आबि गुज़र इलाके में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन इसे पुलिस ने विफल कर दिया। उनका कहना है कि उनके साथ इंसाफ हो और उनसे केवल उनका ही कार्य करवाया जाए।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों में महिलाएं भी थीं, जिन्होंने हाथ में तख्तियां ली हुई थीं। इस पर ''''वी वांट जस्टिस'''' और ''''वी आर नॉट मशीन्स'''' लिखा हुआ था। बता दें कि उनके द्वारा वी वांट जस्टिस के नारे लगाए गए लेकिन उन्हें तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस और सीआरपीएफ की महिला जवानों ने एहतियातन हिरासत में लिया और उनके इस प्रदर्शन को विफल बनाया।
विज्ञापन

इस दौरान एक प्रदर्शनकारी महिला ने कहा, आज ईद के दिन अपने बच्चे और परिवार घरों में छोड़कर आए हैं। हमें कोई आज़ादी नहीं चाहिए, हम केवल इन्साफ चाहते हैं। हम 2016 से एक स्कूल में टीचर का कार्य भी कर रहे हैं और लेक्चरर का भी कार्य कर रहे हैं। हमारा पिछले करीब दस दस सालों से शोषण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed