फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: मुख्यमंत्री उमर समेत हजारों लोगों ने हजरतबल दरगाह में अदा की नमाज

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में नमाज अदा करते सीएम उमर व अन्य। - फोटो : shrinagar news
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत हजारों लोगों ने श्रीनगर के हज़रतबल इलाके में स्थित दरगाह में ईद-उल-फितर की नमाज़ अदा की। इस दौरान पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला भी मौजूद रहे।
नमाज अदा करने के बाद फारूक, उमर और महबूबा ने वहां मौजूद लोगों से भी मुलाकात की और उनसे बातचीत की। इस दौरान कई लोग उनके साथ सेल्फी खिंचवाते भी दिखाई दिए। महबूबा मुफ्ती की बेटी और पीडीपी नेता इल्तिजा और उमर अब्दुल्ला के बेटे ज़ाहिर और ज़ामिर ने भी दरगाह में नमाज़ पढ़ी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री और नेशनल कांफ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, अपने पिता और नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला साहब के साथ आसार-ए-शरीफ दरगाह हजरतबल में हजारों लोगों के साथ ईद की नमाज अदा की। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों के लिए शांति और समृद्धि की प्रार्थना करता हूं। इससे पहले शेख मोहम्मद अब्दुल्ला और बेगम अकबर जहां की कब्रों पर फातेहा ख्वानी करने के लिए मजार-ए-कायद का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबकी मुश्किलें दूर करे अल्लाह : फारूक
इस अवसर नमाज़ अदा करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा, सबको ईद मुबारक। अल्लाह सब पर रहमत रखे। सब पर अपनी रहमत बख्शे और सबकी मुश्किलें दूर करे।
वहीं पीडीपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी ईद की नमाज अदा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा, अल्लाह के शुक्रगुज़ार हैं कि रमजान का महीना मिला इबादत करने के लिए और अपने गुनाहों की माफी के लिए। आज खुशी का दिन है सभी को मेरी ओर से ईद मुबारक।

इल्तिजा मुफ्ती ने भी फिलिस्तीन में मुसलमानों पर ज़ुल्म की निंदा की और कहा, मेरी फिलिस्तीन के लोगों के लिए लिए विशेष दुआ है। जामिया मस्जिद में नमाज पर प्रतिबंध को लेकर उन्होंने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। 2014 से लेकर अब तक कितना उन्हें पीसा जा रहा है। नमाज़ तक पढ़ने नहीं दी जा रही। मुसलमानों को उनका हक मिलना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed