{"_id":"6727f6834c26d7d247068af4","slug":"jammu-kashmir-news-srinagar-news-c-10-1-jam1004-474237-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन समस्याओं का समाधान करें अधिकारी : मीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन समस्याओं का समाधान करें अधिकारी : मीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनंतनाग। कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता और एआईसीसी महासचिव गुलाम अहमद मीर ने प्रशासनिक अधिकारियों को जनता के मुद्दों और समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा, लोगों का विकास सर्वोपरि है, इसलिए इन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने में देरी नहीं होनी चाहिए।
गुलाम अहमद मीर ने दक्षिण कश्मीर के वेरीनाग क्षेत्र के ओमोह में पार्टी प्रतिनिधियों की एक बैठक को संबोधित किया। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि रोजगार सृजन, परियोजनाओं को पूरा करने, गलियों और नालियों, सड़कों आदि के विकास के संबंध में कई बड़े दावे किए गए, लेकिन पूरे नहीं किए गए। इससे जम्मू-कश्मीर के दोनों क्षेत्रों को हर मामले में समान रूप से नुकसान उठाना पड़ा है।
उन्होंने पार्टी प्रतिनिधियों से जनता के मुद्दों के निवारण को सुनिश्चित करने और पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर लाने के लिए अपने प्रयासों को मजबूत करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार की अनुपस्थिति में जम्मू-कश्मीर कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहा था। लोगों को हर मामले में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। अब जबकि निर्वाचित सरकार आ गई है, इसलिए लोगों को बड़ी उम्मीदें हैं कि उन्हें बिना किसी देरी के न्याय मिलेगा। इस मामले में प्रशासन को तेजी से कार्य करने और जनता तक राहत सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि आम लोगों का विकास सर्वोपरि है, इस पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए। कांग्रेस पार्टी जनता की भलाई और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों के अधिकारों पर भाजपा सरकार द्वारा समय-समय पर हमला किया गया है। अब केंद्र सरकार को जम्मू-कश्मीर सरकार को हरसंभव सहयोग देना चाहिए और हर मोर्चे पर सुविधा प्रदान करनी चाहिए, ताकि जम्मू-कश्मीर में विकास की प्रक्रिया पटरी पर आ सके। मीर ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से भी संसद में बार-बार किए गए वादों के अनुसार जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए तत्काल और त्वरित कदम उठाने का आग्रह किया।