{"_id":"60b079ea8ebc3e11545c2352","slug":"jammu-kashmir-news-social-welfare-department-to-release-guidelines-for-saksham-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: सक्षम योजना के लिए समाज कल्याण विभाग आज जारी करेगा गाइडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: सक्षम योजना के लिए समाज कल्याण विभाग आज जारी करेगा गाइडलाइन
Fri, 28 May 2021 10:34 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 28 May 2021 10:34 AM IST
सार
प्रदेश सरकार सक्षम योजना के तहत ऐसे परिवारों को पेंशन और छात्रवृत्ति देगी, जिनके परिवार में एक मात्र कमाने वाले सदस्य की मौत कोरोना के कारण हुई है। समाज कल्याण विभाग अब ऐसे परिवारों की सूची तैयार कर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सक्षम योजना के कार्यान्वय के लिए समाज कल्याण विभाग आज सभी उपायुक्तों के लिए गाइडलाइन जारी करेगा। गाइडलाइन के आधार पर योजना के तहत लाभार्थियों की सूची तैयार की जाएगी। विभाग ने स्वास्थ्य विभाग से सूची मांगी है और जल्द इस इस प्रक्रिया को पूरा करेगा। जम्मू-कश्मीर समाज कल्याण विभाग ऐसे लोगों की सूची तैयार कर उन्हें सक्षम योजना के तहत जोड़ेगा। योजना के तहत सरकार पत्नी या परिवार के सबसे बड़े सदस्य को प्रति महीने एक हजार रुपये की वित्तीय सहायता और स्कूल जाने वाले बच्चों को प्रति वर्ष 20 जबकि कॉलेज जाने वाले छात्रों को 40 हजार रुपये छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की आयुक्त सचिव शीतल नंदा ने कहा कि सक्षम योजना के तहत विभाग सभी उपायुक्तों के लिए गाइडलाइन जारी करेगा। गाइडलाइन के आधार पर योजना के लाभार्थियों को जोड़ा जाएगा। विभाग ने योजना के कार्यान्वय के लिए विशेष सेल का भी गठन किया है, जो सक्षम योजना के तहत अन्य योजनाओं के प्रति भी जागरूक करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- मानवता अभी जिंदा है: पेड़ में फंसकर आखिरी सांसे गिन रहा था बेजुबान, फिर आए फरिश्तों ने दिया जीवनदान
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- किसान परेशान: कश्मीर में लॉकडाउन ने तबाह की स्ट्रॉबेरी की खेती, कारोबार में आई 30 प्रतिशत की गिरावट