{"_id":"61ec65cf9ba46212276f56bf","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-jmu2524269125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : सांबा में पाकिस्तानी गुब्बारे के साथ झंडा और पर्ची पर फोन नंबर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर : सांबा में पाकिस्तानी गुब्बारे के साथ झंडा और पर्ची पर फोन नंबर मिले
Sun, 23 Jan 2022 03:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 03:13 AM IST
सार
गुब्बारे में पाकिस्तानी झंडा और कुछ पाकिस्तानी मोबाइल नंबर लिखी पर्ची बरामद की गई है। स्थानीय किसान की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गुब्बारा अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सु
विज्ञापन
पाकिस्तानी गुब्बारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सांबा जिले के एक गांव में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला है। गुब्बारे में पाकिस्तानी झंडा और कुछ पाकिस्तानी मोबाइल नंबर लिखी पर्ची बरामद की गई है। स्थानीय किसान की सूचना पर सुरक्षा बलों ने गुब्बारा अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां इसमें किसी साजिश के एंगल पर भी जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
सीमावर्ती गांव रघुचक के निवासी रछपाल शनिवार अपने खेत में गए तो उन्हें वहां कांटेदार तार में फंसा पाकिस्तानी गुब्बारा दिखाई दिया। रछपाल के अनुसार गुब्बारे में पाकिस्तानी झंडा और पर्ची थी, जिसमें कुछ पाकिस्तानी मोबाइल नंबर लिखे हुए थे। यह देख उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित कर दिया।
विज्ञापन
घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील है सांबा जिला
सांबा सेक्टर को आतंकी घुसपैठ के लिहाज से संवेदनशील माना जाता है। जिले में कई दरियाई नाले पाकिस्तान की ओर जाते हैं। इन नालों का इस्तेमाल घुसपैठ के लिए होता रहा है। वहीं, सीमावर्ती क्षेत्र में कई सुरंगें मिल चुकी हैं, जिन्हें आतंकी घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी सेना की मदद से बनाया गया था। गणतंत्र दिवस को लेकर क्षेत्र में आतंकी घुसपैठ के इनपुट भी मिल रहे हैं, जिसे लेकर पूरा अमला हाई अलर्ट पर है। खासकर सुरंग खोदकर आतंकी घुसपैठ को लेकर यह इलाका सबसे संवेदनशील माना जाता है। वर्तमान में सीमा सुरक्षा बल ने पूरे क्षेत्र में एंटी टनल अभियान छेड़ रखा है।
विज्ञापन