फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

संपर्क मार्गों पर अतिक्रमण, लोगों को हो रही परेशानी

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। सुचेतगढ़ ब्लॉक के अंतर्गत पंचायत पर्लाह के लोगों ने अतिक्रमण के चलते बंद हुए रास्तों को खोलने की मांग की है। पंचायती नुमाइंदों ने कहा कि पर्लाह पंचायत में ही लगभग चार से पांच ऐसे लिंक रोड हैं जिन पर अतिक्रमण हुआ है। यह लिंक रोड एक गांव को दूसरे गांव से जोड़ते हैं। उन्होंने बताया कि अगर इस समस्या का हल हो जाता है तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। किसानों को खेतीबाड़ी में आसानी होगी।
विज्ञापन

गांव के नायब सरपंच राकेश सिंह का कहना है कि इस मुद्दे को बैक टू विलेज में भी अधिकारियों के समक्ष रखा था लेकिन कुछ नहीं हुआ। अगर ये बंद रास्ते खुल जाएंगे तो उपकरणों व जानवरों को सीधा खेतों में बेरोकटोक पहुंचाया जा सकेगा। पंच दर्शन कुंडल का कहना है कि अतिक्रमण प्रशासन की लापरवाही से हुआ है। इसको लेकर प्रशासन को सख्त कदम उठाने चाहिएं।
विज्ञापन

कोट
जिन मार्गों पर अतिक्रमण हुआ है, इसकी शिकायत लोग हमें लिखित में दें। राजस्व विभाग के रिकॉर्ड में उन रास्तों का पूरा लेखा-जोखा देखेंगे। अगर वाकयी उन पर अतिक्रमण हुआ है तो कार्रवाई कर बहाल करेंगे। लिंक रोड पुराने बने हुए हैं, अगर यह किसी जमीन मालिक के नाम पर हैं तो यह रिकॉर्ड की जांच में पता लग जाएगा। वैसे भी जिला मैजिस्ट्रेट की तरफ से हफ्ते में एक दिन हर गांव में कैंप लगाए जा रहे हैं। इसमें लोग अपनी दिक्कतें रखे, उन्हें हल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निर्भय शर्मा, तहसीलदार सुचेतगढ़
कोट
जिन भी रास्तों पर अतिक्रमण हुआ है, राजस्व विभाग उन पर पूरी तरह से अतिक्रमण हटाए। उसके बाद हमारी कार्यवाही शुरू होगी। इसके तहत सभी लिंक रोड को तय मापदंड के अनुसार ही बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
-महेश शर्मा, एई पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed