फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पुरमंडल गुप्त गंगा में बनेंगे दो चेक डेम, दशकों पुरानी मांग होगी पूरी

विज्ञापन
jammu kashmir news
विधायक चंद्रप्रकाश गंगा के सहयोग से परियोजना को मिली गति, जल स्तर बढ़ने से श्रद्धालुओं और किसानों दोनों को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

लोगों ने उत्तरबहनी तक कई चेक डेम बनाने और पौधरोपण की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी पुरमंडल से उत्तरबहनी तक बहने वाली गुप्त गंगा (देविका) में हर वर्ष गर्मी के मौसम में गिरते जलस्तर की समस्या दूर होगी। क्षेत्रवासियों की ओर से पिछले कई दशकों से उठाई जा रही चेक डेम निर्माण की मांग पर अब सकारात्मक पहल शुरू हो गई है। विधायक चंद्रप्रकाश गंगा के सहयोग से गुप्त गंगा में दो करोड़ रुपयों से ज्यादा की राशि से दो चेक डेम बनाए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है।
लोगों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पानी का स्तर काफी नीचे चला जाता है। इससे श्रद्धालुओं को स्नान करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वहीं, नदी के आसपास के क्षेत्रों में जल की कमी का असर खेती पर भी पड़ता है। इस समस्या को लेकर लोगों ने कई बार विधायक चंद्रप्रकाश गंगा सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष चेक डेम निर्माण की मांग उठाई थी।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि दो चेक डेम बनने से गुप्त गंगा में वर्ष भर पर्याप्त मात्रा में पानी संरक्षित रहेगा। इससे गर्मियों में भी जलस्तर अत्यधिक नहीं गिरेगा। किसानों का मानना है कि यदि चेक डेम वैज्ञानिक और किसानों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाते हैं तो इसका सीधा लाभ कृषि क्षेत्र को मिलेगा। पुरमंडल से नीचे देविका नदी के किनारे स्थित सैकड़ों कनाल कृषि भूमि में भूजल स्तर और मिट्टी की नमी बढ़ेगी, जिससे धान, सब्जियों तथा अन्य फसलों का उत्पादन बेहतर होने की संभावना है। इससे किसानों की सिंचाई संबंधी समस्याओं में भी काफी हद तक कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि दो चेक डेम पर्याप्त नहीं हैं। उन्होंने मांग की कि पुरमंडल से उत्तरबहनी तक गुप्त गंगा के विभिन्न स्थानों पर और नए चेक डेम बनाए जाएं, ताकि पूरे क्षेत्र में जल संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। साथ ही देविका नदी के दोनों किनारों पर बड़े स्तर पर छायादार एवं पर्यावरण संरक्षण के अनुकूल पौधे लगाए जाएं, जिससे नदी का प्राकृतिक स्वरूप सुरक्षित रहे और पर्यावरण संतुलन भी मजबूत हो।

लोगों ने उम्मीद जताई कि चेक डेम निर्माण और नदी किनारे हरित विकास की योजनाओं के पूरा होने से धार्मिक पर्यटन, पर्यावरण संरक्षण और कृषि तीनों क्षेत्रों को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा तथा ऐतिहासिक तीर्थस्थल पुरमंडल की पहचान और अधिक सशक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed