फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: ऑनलाइन ठगी, यूपीआई और ओटीपी धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए

Thu, 04 Jun 2026 02:23 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 04 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
पुरमंडल में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, लोगों को दी सतर्क रहने की
पुरमंडल में साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


1930 हेल्पलाइन की दी जानकारी, लोगों को दी सतर्क रहने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। जेएंडके पुलिस ने बुधवार को व्यापक साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों ऑनलाइन ठगी, यूपीआई और ओटीपी धोखाधड़ी से बचने के तरीके बताए।
इसके अलावा फर्जी कस्टमर केयर कॉल, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग, फिशिंग लिंक, पहचान चोरी, लॉटरी घोटाले और निवेश के नाम पर ठगी के बारे में जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर आर्थिक नुकसान पहुंचाने का प्रयास करते हैं इसलिए सतर्कता और जागरूकता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, एटीएम पिन, सीवीवी नंबर या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। इसके अलावा मोबाइल फोन या सोशल मीडिया पर आने वाले संदिग्ध लिंक और संदेशों को बिना जांचे न खोलने और किसी भी प्रकार के लालच या फर्जी ऑफर से बचने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मौजूद लोगों को साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराने के लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 और राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की जानकारी भी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने सोशल मीडिया के जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग, निजी डाटा की सुरक्षा, संदिग्ध गतिविधियों की पहचान तथा साइबर अपराध से जुड़े किसी भी मामले की जानकारी पुलिस थाने में देने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में क्षेत्र के 50 से 60 स्थानीय निवासी, प्रमुख नागरिक, युवा, दुकानदार तथा अन्य लोग शामिल हुए। लोगों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय की आवश्यकता हैं और इससे आम नागरिकों को साइबर अपराधों से बचने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed