फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: संगड़ गांव में पेयजल संकट महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Sat, 30 May 2026 02:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 30 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
संगड़ गांव में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्श
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुरमंडल। संगड़ गांव में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शुक्रवार को महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने कहा कि दो महीने से पीने के पानी की किल्लत बनी हुई है जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
महिलाओं ने बताया कि सुबह से लेकर देर रात तक पानी की आवश्यकता रहती है। लंबे समय से पानी की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण मजबूरी में दूषित पानी का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। इससे गांव के बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आने लगे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन के समक्ष समस्या उठाने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस मौके पर पूर्व सरपंच जोगिंदर शर्मा, विजय शर्मा, गोपाल दास, रत्न चंद, राकेश कुमार और सुभाष चंद सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई गई पेयजल परियोजना के बावजूद पानी नहीं मिल रहा है। वर्षों के इंतजार के बाद भी नियमित पेयजल सुविधा नहीं मिल सकी है जिससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि गांव में पेयजल संकट का स्थायी समाधान किया जाए और जल्द नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। वहीं, राज कुमारी, कांता देवी, पिंकी देवी, लक्ष्मी देवी सहित अन्य महिलाओं ने गांव में बनी करोड़ों रुपये की पेयजल परियोजना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

संगड़ गांव में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्श

संगड़ गांव में पानी संकट पर फूटा गुस्सा, महिलाओं ने जल शक्ति विभाग के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्श

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed