{"_id":"69a0b07087b967ec64093b26","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-540-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश की कामना को लेकर पुरमंडल में ‘आप शंभू’ शिवलिंग का जलमग्न अनुष्ठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश की कामना को लेकर पुरमंडल में ‘आप शंभू’ शिवलिंग का जलमग्न अनुष्ठान
Fri, 27 Feb 2026 02:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
बारिश की कामना को लेकर पुरमंडल में ‘आप शंभू’’’’ शिवलिंग का जलमग्न अनुष्ठान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसानों की सूखती फसलों और क्षेत्र में जल संकट के बीच हवन-पूजन कर की बारिश की प्रार्थना
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। बारिश की कमी से किसानों की फसलें लगातार सूखने लगी हैं और जल संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में पुरमंडल के लोगों ने आस्था और परंपरा के तहत ऐतिहासिक शिव मंदिर में विराजमान ‘आप शंभू’ शिवलिंग को जलमग्न कर बारिश की कामना की।
ग्रामीणों का मानना है कि जब-जब क्षेत्र में सूखे जैसे हालात बने हैं, तब-तब इस पवित्र शिवलिंग को जलमग्न करने के बाद कुछ ही दिनों में वर्षा हुई है। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में एकत्र होकर विधि-विधान से हवन-पूजन किया और भगवान शिव से किसानों की खुशहाली तथा क्षेत्र की हरियाली के लिए शीघ्र वर्षा की प्रार्थना की।
अनुष्ठान के दौरान वातावरण बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव से जलाभिषेक कर शिवलिंग को जल में मग्न किया। लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई के स्थायी प्रबंध करने की मांग की। इस मौके पर महेश्वर शर्मा, गोविंद राम शर्मा, चुनी लाल, शिव, पंडित अमर चंद शर्मा, भीम सिंह बाम देव शर्मा और अजय टैगोत्रा मौजूद रहे।