{"_id":"688680cf31e900c0ec08c1d9","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-398-1-pmd1001-223-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: खंभा टूटा तो तार को पेड़ से बांध दिया, बड़े हादसे का डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: खंभा टूटा तो तार को पेड़ से बांध दिया, बड़े हादसे का डर
विज्ञापन
पुरमंडल। कस्बे में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिजली खंभा टूटा तो तार को पेड़ के साथ बांध दिया। इससे बड़ा हादसा होने की आशंका है।
जानकारी के अनुसार बिशन दास के घर में डेढ़ महीना पहले बिजली का खंभा टूट गया था। बिजली कर्मचारियों ने लापरवाही से घर में लगे पेड़ के साथ बिजली की तारों को जोड़ दिया।
इस पर चिंतित परिवार ने बताया कि पेड़ के साथ बांधी गई तारों से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की कि उनके घर में बिजली का खंबा लगाया जाए और तार को पेड़ से हटाया जाए। उन्होंने बताया कि उन्होंने जेई से लेकर एक्सईएन तक को गांव के प्रतिनिधियों के माध्यम से बता चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बिशन दास ने बिजली विभाग को चेतावनी दी कि अगर उनके घर में कोई बड़ा हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार बिजली विभाग होगा।