{"_id":"6a3ee2d9158632e6b1019ea6","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100528-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पंजाब के नशा मुक्ति केंद्र में पूर्व सैनिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पंजाब के नशा मुक्ति केंद्र में पूर्व सैनिक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशा छुड़वाने के लिए करवाया गया था दाखिल, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
संवाद न्यूज़ एजेंसी
बिश्नाह। क्षेत्र के रत्नाल गांव के रहने वाले पूर्व सैनिक राकेश सिंह पुत्र प्रेम सिंह का पंजाब के होशियारपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, राकेश नशे का आदी था। नशा छुड़वाने के लिए उसे वहां दाखिल करवाया गया था।
शुक्रवार को परिजन राकेश सिंह के शव को घर लाए। उन्होंने बताया कि संबंधित नशा मुक्ति केंद्र की ओर से राकेश की तबीयत खराब होने की सूचना दी गई और पंजाब के एक अस्पताल में बुलाया गया। जब परिजन वहां पहुंचे तो राकेश सिंह की मृत्यु हो चुकी थी। परिजनों ने आरोप लगाया कि नशा मुक्ति केंद्र में राकेश के साथ मारपीट की गई थी क्योंकि उसके शरीर पर चोटों के निशान थे।
बताया कि पंजाब के संबंधित पुलिस थाने में उक्त नशा मुक्ति केंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई है। परिजनों ने बताया कि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच करने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। शुक्रवार को पूर्व सैनिक का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर सम्मान के साथ किया गया।