Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: बाइक ने राहगीर को मारी टक्कर, दोनों हुए घायल

Wed, 27 May 2026 02:42 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 27 May 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
बिशनाह सड़क हादसे में घायल शुभम शर्मा और सूरज कुमार का उपचार करते डॉक्टर (फोटो स्त्रोत सुत्र)
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिश्नाह। बिश्नाह के चक मुरार इलाके में मंगलवार देर रात को एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें बाइक सवार और एक पैदल चल रहे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार शुभम शर्मा (29) पुत्र सोम दत्त, निवासी गांव खैरी, तहसील बिश्नाह अपनी मोटरसाइकिल पर बारी ब्राह्मणा से बिश्नाह की ओर जा रहे थे। इस दौरान चक मुरार के पास एक अज्ञात वाहन ने शुभम की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पैदल जा रहे सूरज कुमार (32) पुत्र गोपाल दास, निवासी बिश्नाह से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार शुभम और पैदल चल रहे सूरज कुमार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए उप जिला अस्पताल बिश्नाह पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें विशेष उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही बिश्नाह पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले का जायजा लिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है और मामले के संबंध में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है

बिशनाह सड़क हादसे में घायल शुभम शर्मा और सूरज कुमार का उपचार करते डॉक्टर (फोटो स्त्रोत सुत्र)

बिशनाह सड़क हादसे में घायल शुभम शर्मा और सूरज कुमार का उपचार करते डॉक्टर (फोटो स्त्रोत सुत्र)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed