फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: गांव में घुसे बेकाबू ट्रक ने कई गाड़ियों को मारी टक्कर, घरों को भी पहुंचाया नुकसान

विज्ञापन
jammu kashmir news
ट्रक की टक्कर से क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : bishnah news
बिश्नाह। कस्बे के गांव दूसरे दबड में वीरवार रात को एक बेकाबू ट्रक ने लगभग 6 गाड़ियों को टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सड़क के किनारे कुछ मकानों को भी टक्कर से नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

घटना वीरवार रात को पेश आई जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। तभी जोरदार टक्कर की आवाज से लोगों की नींद खुल गई। जब लोगों ने बाहर आकर देखा तो एक ट्रक गांव के अंदर मुख्य गली के पास खड़ा था। ट्रक का ड्राइवर मौके से फरार हो चुका था। बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे लगी लगभग 6 गाड़ियों को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा ट्रक ड्राइवर को रास्ते की सही जानकारी नहीं होने के कारण हुआ। कहा कि ट्रक ड्राइवर ने स्थानीय लोगों से रास्ते की जानकारी लेने की बजाय सड़क के किनारे लगी गाड़ियों को तोड़कर गांव से निकलने की कोशिश की मगर जब उसने देखा कि आगे सड़क नहीं गली है तो ट्रक वहीं पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की तरफ से घटना की जानकारी बिश्नाह पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed