फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: आरएस पुरा में सेशन कोर्ट की मांग को लेकर वकीलों का धरना तीसरे दिन भी जारी

विज्ञापन
jammu kashmir news
आरएस पुरा। आरएस पुरा में सेशन कोर्ट की स्थापना की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट दीपक शर्मा की अध्यक्षता में वकीलों का धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। वकीलों ने कोर्ट परिसर के बाहर एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
विज्ञापन

दीपक शर्मा ने कहा कि हफ्ते में तीन दिनों के लिए सेशन कोर्ट लगाए जाने का निर्देश जारी किए जाने के बावजूद भी अनदेखी की जा रही है। इसको लेकर वह कोर्ट परिसर में धरना देकर की गई मांग को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शन कर रहे वकीलों आरएस एस चिब, सोमनाथ शर्मा, धीरज बिस्मिल व संजीव राजा ठकयाल ने कहा कि सेशन कोर्ट की सुविधा न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को न्याय के लिए जम्मू जाना पड़ता है। इससे समय और धन दोनों की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस मांग को उठाया जा रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। वकीलों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मांग को पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी संबोधित करते हुए सरकार से जल्द से जल्द सेशन कोर्ट की सुविधा की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed