{"_id":"69e938a638dd011380010f2d","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103651-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आरएस पुरा में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के गोदाम लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आरएस पुरा में इलेक्ट्रॉनिक वस्तुओं के गोदाम लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। गांव चकरोई में स्थित ‘दुर्गा इलेक्ट्रॉनिक ट्रेड’ के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे गोदाम में पडा कीमती समान जल गया। बुधवार सुबह पांच बजे के करीब धमाके की आवाज आने पर लोग घरों से निकले तो पता चला कि गोदाम में आग लगी है।
पंचायत के पूर्व सरपंच केके भगत ने मालिक रमेश चोपड़ा को फोन कर उनके गोदाम से धुआं निकलने की बात कही। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले रखा है और अंदर रखा सामान जल रहा है। चकरोई पुलिस चौकी में जानकारी देने पर दमकल विभाग को सूचित किया गया। प्रारंभ में दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन आग को देखते हुए वह पर्याप्त नहीं रही। बाद में तीन और दमकल गाड़ियां बुलाई गईं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
गोदाम में रखा सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान फ्रिज, एलसीडी टीवी, एयर कंडीशनर सहित अन्य उपकरण जलकर राख हो चुके थे। आग की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गोदाम की पक्की दीवारें तक क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
गोदाम मालिक रमेश चोपड़ा ने बताया कि रात को गोदाम को पूरी तरह बंद किया गया था और सभी बिजली के उपकरण भी ठीक से बंद थे। ऐसे में आग लगने के कारणों का उन्हें कोई अंदाजा नहीं है। उन्होंने प्रशासन से इस घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आगे लगने पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कारवाई कर रही है।