{"_id":"6998c7b7f684ea50fc01014b","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103453-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नाका तोड़कर भाग कार चालक, टक्कर लगने से हेडकांस्टेबल घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नाका तोड़कर भाग कार चालक, टक्कर लगने से हेडकांस्टेबल घायल
विज्ञापन
एफएसएल की टीम नमूने लेती हुई।
- फोटो : meeran sahib news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरां साहिब। रिंग रोड पर गांव कोठे शेख के पास शुक्रवार को कार चालक नाका तोड़कर भाग निकला। कार की टक्कर लगने से हेड कांस्टेबल हरनाम सिंह घायल हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल से जम्मू मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार मीरां साहिब पुलिस ने पुख्ता सूचना के बाद विशेष नाका लगाया गया था। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। जैसे ही पंजाब नंबर की कार नाके के पास पहुंची तो आग खड़े हेड कांस्टेबल हरनाम सिंह ने रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गति बढ़ा दी और हेड कांस्टेबल को टक्कर मारकर भाग निकला।
घटना के बाद एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड पर वाहनों की गति तेज होने पर प्रशासन को चाहिए कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को चलाया जाए। ये कैमरे बंद पडे हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को रिंग रोड पर रूटीन नाका स्थापित करने के साथ सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर ऐसे चालकों का पता लगा कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
थाना प्रभारी जितेंन्द्र सिंह ने कहा कि पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार चालक को पकड़ने के लिए पुलिस ने रिंग रोड व अन्य राष्ट्रीय मार्ग पर लगाए नाकों पर मैसेज भेजा है। कार चालक की तलाश की जा रही है।