{"_id":"6990e131321800f9ed0b9165","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-103434-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी, एसबीआई के खाते से निकाल लिए 40 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी, एसबीआई के खाते से निकाल लिए 40 हजार रुपये
Sun, 15 Feb 2026 02:25 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
मीरा साहिबएटीएम बदल ठगी होने पर जानकारी देते प्रभावितस्रोत संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। एटीएम कार्ड बदलकर दो स्थानों पर ठगी के मामले सामने आए हैं। पीड़ितों की शिकायत पर मीरां साहिब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कुल्लिया गांव के बलराम का कहना है कि बैंक के एटीएम से रुपये निकालने के लिए गया तो युवक ने कार्ड पकड़ कर रुपये निकालने का प्रयास किया मगर रुपये नहीं निकले। जब बाहर निकला तो देखा कि युवकों ने कार्ड बदल लिया है। जब तक पीछा करता वह बाइक लेकर भाग निकले। घर आने पर पता चला कि उन्होंने एसबीआई बैंक खाते में 40 हजार रुपये निकाल लिए।
गांव गाजिया की भावना ने बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक मीरां साहिब में लगे एटीएम से रुपये निकालने गई। जब नहीं निकले तो पास खड़े युवक ने दूसरी बार प्रयास करने के लिए कहा मगर रुपये नहीं निकले। जब घर पहुंचे तो खाते में 13 हजार रुपये निकल गए। भावना ने बताया कि युवक ने जब खुद रुपये निकालने का प्रयास किया तो उसने एटीएम कार्ड बदल लिया। इन दोनों के साथ एक ही प्रकार एटीएम कार्ड बदल कर दोनों युवक कार्ड बदल रुपये निकाल कर ले गए। उन्होंने बताया कि दूसरा युवक बाहर खड़ा था और एक भीतर अाकर आपस में बातचीत कर कार्ड बदल कर बाहर चला गया। दोनों युवक हिंदी में बात कर रहे थे। वहां मौजूद संसार चंद ने कहा कि बैंक की ओर एटीएम ताे लगाए गए हैं पर गार्ड नहीं। छुट्टी होने पर इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी नहीं मिली। उन्होंने कहा कि बैंक प्रबंधन को चाहिए आम लोगों के साथ ठगी न होे इसके लिए गार्ड तैनात किए जाएं। पुलिस ने दोनों पीड़ितों की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है। संवद