{"_id":"6824ffde01faa7e141029ace","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-312-1-sjam1007-102394-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नहरों में पानी नहीं, धान की पनीरी नहीं लगा पा रहे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नहरों में पानी नहीं, धान की पनीरी नहीं लगा पा रहे किसान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएस पुरा। नहरों में पानी नहीं आने से किसान धान की पनीरी नहीं लगा पा रहे हैं। किसान परेशान हैं कि यदि नहर में पानी नहीं आया तो समय पर धान नहीं लगा पाएंगे। कुछ किसान डीजल पंपसेट के सहारे खेतों की सिचाई में जुट गए हैं। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
किसानों ने कहा कि डीजल भी काफी महंगा हो गया है। उसके सहारे खेती कर पाना संभव नहीं है। किसान रतन सिंह ने कहा कि गेहूं की कटाई करने के बाद अभी तक नहरी पानी की आपूर्ति न होने पर खेत भी तैयार नहीं कर पा रहे हैं। खेत सूख जाने के बाद उसकी जुताई कर दोबारा पानी भर कर धान की पनीरी लगाई जाएगी। अब तक नहरों में पानी नहीं आने से खेतों की सिंचाई के लिए अधिकतर किसान पंपिंग सेट के सहारे हैं। इस कारण उन्हें खेती करने में आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है।
किसान भजन लाल ने कहा कि जल स्तर नीचे खिसक जाने के कारण पंपसेट से पानी निकालना भी मुश्किल हो गया है। पंप सेट कम पानी दे रहे हैं। किसान अजीत सिंह ने कहा कि यदि शासन-प्रशासन नहरों में पानी उपलब्ध करा देता, तो किसानों को महंगे दामों पर खेत की सिंचाई करने से राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग के एईई विनोद मेहरा का कहना है कि कुछ दिन पहले सलाल से पानी बंद करने पर दिक्कत आ रही थी। बुधवार सुबह पानी छोड़ा गया है। उम्मीद है कि वीरवार तक नहरी पानी की आपूर्ति होगी।