Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: परगवाल के किसान फसल बीमा भुगतान को लेकर परेशान, सरकार से राहत की मांग

विज्ञापन
jammu kashmir news
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के किसानों ने फसल बीमा की राशि जल्द जारी करने की मांग की है। किसानों का कहना है कि पिछले वर्ष अगस्त महीने में हुई बारिश और चिनाब नदी में आई बाढ़ ने उनके खेतों में भारी तबाही मचाई थी। इससे उनकी गेहूं समेत अन्य फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई थीं।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, उन्होंने समय पर फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा कराया था और नुकसान के बाद संबंधित विभाग को इसकी सूचना भी दी थी। इसके बावजूद कई महीने बीत जाने के बाद भी अब तक उन्हें बीमा की राशि नहीं मिल पाई है, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
विज्ञापन

स्थानीय किसान नरेन्द्र सिंह, संजय कुमार, गौरव सिंह ने बताया की फसल बर्बादी के कारण किसान पहले ही कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं और अब बीमा भुगतान में हो रही देरी उनकी परेशानियों को और बढ़ा रही है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित बीमा कंपनियों से जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने चेतावनी दी है की यदि उनकी मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया गया तो वे मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। उन्होंने सरकार से अपील की है कि प्रभावित किसानों को तत्काल राहत प्रदान कर उनकी आजीविका को सुरक्षित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed