{"_id":"6990e188d9c1ed80a503022a","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-101475-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गली की जगह मंदिर परिसर में टाइल लगाने से ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गली की जगह मंदिर परिसर में टाइल लगाने से ग्रामीणों में रोष
Sun, 15 Feb 2026 02:26 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेज्यौडियां के गांव रतनपुर में विभाग की तरफ से लगाया गया बोर्ड।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभाग पर लगाए अनियमितता का आरोप
ज्यौड़ियां। तहसील ज्यौड़ियां के ब्लॉक भलवाल ब्राह्मणा अंतर्गत पंचायत बंदोवाल के मोहल्ला रतनपुर में गली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने गली में टाइल लगाने की मांग के बावजूद संबंधित विभाग ने निर्धारित स्थान के बजाय मंदिर परिसर में टाइल लगा दी, जिससे ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है।
जानकारी के अनुसार, मोहल्ला रतनपुर में मंदिर के समीप स्थित कच्ची गली लंबे समय से बदहाल स्थिति में थी। बरसात के मौसम में गली में पानी भर जाने से लोगों को आने-जाने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान हेतु स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से ब्लॉक निर्माण विभाग भलवाल ब्राह्मणा से गली में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने की मांग की थी।
स्थानीय लोगों की मांग को स्वीकार करते हुए विभाग द्वारा गली निर्माण कार्य हेतु प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। विभागीय रिकॉर्ड के अनुसार, इस कार्य पर लगभग 1.96 लाख रुपये की लागत से गली में टाइल लगाने का प्रावधान किया गया था। इसके लिए कार्य स्वीकृत होने के साथ-साथ निर्माण कार्य का बोर्ड भी लगाया गया, जिसमें स्पष्ट रूप से गली में टाइल लगाने का उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभाग की ओर से स्वीकृत कार्य को निर्धारित स्थल पर पूरा नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार, गली में टाइल लगाने के बजाय विभाग ने मंदिर परिसर में टाइल लगा दी, जिससे गली की समस्या जस की तस बनी हुई है।
इस संबंध में स्थानीय निवासी एवं समाजसेवी परसिमत सिंह भाऊ ने बताया कि हमने विभाग से मोहल्ला रतनपुर की गली में टाइल लगाने की मांग की थी क्योंकि गली की स्थिति अत्यंत खराब थी और लोगों को भारी परेशानी हो रही थी। विभाग ने कार्य स्वीकृत भी किया, लेकिन गली के बजाय मंदिर परिसर में टाइल लगा दी गई। यह न केवल जनता के साथ अन्याय है बल्कि सरकारी धन के दुरुपयोग का भी मामला प्रतीत होता है।
उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य का बोर्ड आज भी गली में लगा हुआ है जिसमें स्पष्ट रूप से गली में टाइल लगाने का उल्लेख है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी धन जनता की मूलभूत सुविधाओं के लिए स्वीकृत किया जाता है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग एवं प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने और स्वीकृत योजना के अनुसार गली में टाइल लगाने की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने की भी मांग की गई है।