फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भाजपा नेता गोलाबारी प्रभावित गांवों में पहुंचे, लोगों की समस्याएं सुनीं

विज्ञापन
jammu kashmir news
छंब ज्यौड़ियां के गांव कोटमैरा में गोलीबारी प्रभावित परिवार से बात करते सत शर्मा। - फोटो : paragwal news
परगवाल। भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने रविवार को सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। भाजपा नेता गोलाबारी प्रभावित गांवों में पहुंचे और ग्रामीणों का हालचाल जाना।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा, सांसद जुगल किशोर, विधायक मोहन लाल भगत, विधायक शाम लाल शर्मा, विधायक नरेन्द्र सिंह, विधायक सुनील शर्मा, विधायक आरएस पठानिया, डीडीसी वाईस चेयरमैन सूरज सिंह, पूर्व विधायक राजीव शर्मा, किसान सलाहकार बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चिब, डीडीसी शारदा भाऊ, डीडीसी सुरेश शर्मा समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों की चिंता करती है और उनकी सुरक्षा व सुविधाएं सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर बंकर निर्माण तक केंद्र सरकार हर जरूरी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने सुरक्षित स्थानों पर पांच मरले का प्लॉट, बंकरों की भारी कमी का मुद्दा उठाया। नेताओं ने आश्वासन दिया कि इन गांवों की सूची बनाकर जल्दी ही केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। बंकर निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा।
तिरंगा रैली निकाली, गूंजे देशभक्ति के नारे : इसके अलावा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंडल प्रधान गौरव सिंह मन्हास की देखरेख में तिरंगा रैली का आयोजन भी किया।

इसमें सभी भाजपा नेता शामिल हुए। रैली मुख्य बाजार से होते निकली। इस दौरान ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा पकड़ा हुआ था। भारत माता की जय, वंदे मातरम, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों के बीच रैली मुख्य बाजार से होते हुए निकली। रैली में काफी संख्या में ग्रामीण भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed