परगवाल। सीमावर्ती क्षेत्र परगवाल के मुख्य बाजार में पिछले कुछ दिनों से जाम लगना आम बात हो गई है। जाम शाम 4 बजे के करीब लगता है, जब स्कूल समेत अन्य कार्यालयों में छुट्टी होती है। जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस को बार-बार लगने वाले जाम से निजात दिलानी चाहिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बाजार में खरीददारी करने आने वाले लोग अपने वाहन सड़क किनारे कहीं भी खड़ा कर खरीदारी करने चले जाते हैं, जिस कारण जाम लगता है। वहीं दुकानदारों का कहना है कि विवाह शादियों का सीजन होने के कारण ज्यादातर लोग खरीदारी करने बाजार पहुंच रहे हैं। जिसके चलते बार-बार जाम लग रहा है। उनका कहना है कि थोड़े दिनों के बाद यह सब सामान्य हो जाएगा।