फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: परगवाल के खरीद केंद्रों में किसानों को धान रखने की नहीं मिल रही जगह

विज्ञापन
jammu kashmir news
परगवाल। कस्बे के परगवाल और गुढ़ा मन्हासा धान खरीद केंद्रों में किसानों को फसल रखने की जगह नहीं मिल रही है। खरीदी गई धान का उठाव न होने के चलते यह समस्या आई है। इससे धान खरीद भी प्रभावित हो रही है। प्रभारियों के मुताबिक विभाग स्टोर में पर्याप्त जगह नहीं होने की बात कह रहा है, जिस कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है।
विज्ञापन

परगवाल के खरीद केंद्र में हजारों क्वांटल धान खरीद केंद्र में जमा पड़ा है। यहां धान रखने के लिए बहुत कम जगह बची है। परगवाल खरीद केंद्र के प्रभारी सुखविंदर कुमार का कहना है कि मंडी में पैंतीस हजार धान के बोरे पड़े हैं, जिनकी खरीद हो चुकी है। किसान ट्रैक्टर से अपना धान मंडियों में ला रहे हैं लेकिन उठाव कम होने के कारण जगह व देखरेख की समस्या बन गई है। जिस हिसाब से धान की खरीद हुई है, उस हिसाब से उठाव नहीं हो पा रहा है, जिस कारण परेशानी आ रही है। दूसरी तरफ उठाव कम होने के कारण किसानों को भी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है। उनकी मेहनत की कमाई खुले आसमान के नीचे पड़ी है अगर बारिश हुई तो सैकड़ों क्विंटल धान गीली हो जाएगी। इसका सीधा नुकसान विपणन को होगा और किसानों को भी भुगतान में दिक्कत आ सकती है।
विज्ञापन

यही हाल गुढ़ा मन्हासा खरीद केंद्र का है। यहां के मंडी प्रभारी साजन मन्हास ने बताया कि मौजूदा समय उनके पास करीब पचास हजार धान के बोरे पड़े हैं। इनकी खरीद हो चुकी है। हालांकि मंडियों से कुछ धान का उठाव जरूर हुआ है लेकिन उस हिसाब से नहीं हो पाया, जिस हिसाब से होना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारियों ने बताया कि विभाग द्वारा स्टोर में पर्याप्त जगह नहीं होने की बात कही जा रही है, जिस कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। कई बार उच्चाधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed