{"_id":"673a56584e8fa7b01301f7d4","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-100652-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पैदल जा रही बुजुर्ग को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पैदल जा रही बुजुर्ग को स्कूटी सवार ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। गांव मुट्ठी मैरा के नजदीक ज्यौड़ियां-अखनूर मुख्य सड़क पर स्कूटी की टक्कर से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। हादसे का बाद स्कूटी चालक फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हादसा रविवार को हुआ। 61 वर्षीय महिला पैदल जा रही थी। इस दौरान स्कूटी चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से महिला घायल हो गई। उसे मौके पर मौजूद लोगों ने उपजिला अस्पताल अखनूर में भर्ती करवाया। जहां डाक्टरों ने महिला को प्राथमिक उपचार देकर जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया, लेकिन महिला ने जम्मू जाते समय रास्ते में ही दम तोड़ दिया। महिला की पहचान कृष्णा देवी ( 61) निवासी गांव मैरा ज्यौड़ियां के रूप में हुई है।
ज्यौड़ियां पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अज्ञात स्कूटी चालक की तलाश शुरू कर दी है। दूसरी तरफ महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।