{"_id":"6a46ccc2496c8f89e30f95fd","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113397-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: इंटर ब्लॉक ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: इंटर ब्लॉक ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिला प्रशासन की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत इंटर ब्लॉक जिला स्तरीय ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए जिले के सभी नौ ब्लॉकों में एक से 12 जुलाई 2026 तक ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
ट्रायल के माध्यम से प्रत्येक ब्लॉक से एक-एक टीम का चयन किया जाएगा। चयनित नौ टीमें आगामी 18 जुलाई 2026 से रामगढ़ में शुरू होने वाले इंटर ब्लॉक जिला स्तरीय ओपन वॉलीबॉल टूर्नामेंट में भाग लेंगी। ट्रायल सांबा, सुंब, घगवाल, राजपुरा, विजयपुर, नड, रामगढ़, पुरमंडल और बाड़ी ब्राह्मणा ब्लॉकों में निर्धारित स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक ब्लॉक के लिए अलग-अलग संयोजक और संपर्क अधिकारी नियुक्त किए गए हैं ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला प्रशासन ने जिले के युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि खेल गतिविधियां युवाओं को नशे से दूर रखने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करती हैं। इस आयोजन का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ नशा मुक्त युवा, सशक्त राष्ट्र का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। संवाद