{"_id":"6a36f7a5152334da06071f9b","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113182-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अवैध खनन पर सांबा पुलिस की कार्रवाई, दो जेसीबी समेत चार वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अवैध खनन पर सांबा पुलिस की कार्रवाई, दो जेसीबी समेत चार वाहन जब्त
Sun, 21 Jun 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सांबा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो जेसीबी मशीनों सहित चार वाहनों को जब्त किया है। ये वाहन निर्माण सामग्री के अवैध खनन और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे थे।
जिला पुलिस के अनुसार थाना रामगढ़ के एसएचओ और थाना सांबा के पुलिस पोस्ट गोरन प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में गश्त के दौरान कार्रवाई की। इस दौरान अवैध खनन में संलिप्त दो एक्सकेवेटर (जेसीबी) और दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को कब्जे में लिया गया। जब्त किए गए वाहनों के पुलिस जांच में पाया गया कि इन वाहनों का उपयोग क्षेत्र में निर्माण सामग्री के अवैध खनन और परिवहन के लिए किया जा रहा था। पुलिस ने सभी वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए भूविज्ञान एवं खनन विभाग सांबा को सौंप दिया है। सांबा पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।