{"_id":"6a345355b7daaa7b23003a79","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-113128-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एनडीपीएस मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एनडीपीएस मामलों में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सांबा पुलिस ने दो अलग-अलग एनडीपीएस मामलों की जांच के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक जांच के आधार पर की गई है।
जिला पुलिस एसएसपी से मिली जानकारी के अनुसार थाना सांबा में दर्ज एफआईआर की गहन जांच के दौरान दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार दिसंबर 2025 में पुलिस पोस्ट रख अंब टाली की टीम ने बसंतर पुल के पास नाके पर जांच के दौरान एक नशा तस्कर से मादक पदार्थ बरामद कर एफआईआर दर्ज की थी। मामले की जांच, गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ तथा तकनीकी एवं मानवीय खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने नशे की खेप के स्रोत तक पहुंच बनाई। इसके बाद पुलिस टीम ने रख बरोटियां क्षेत्र में छापेमारी कर सज्जाद निवासी रख बरोटियां, विजयपुर को गिरफ्तार कर लिया।
इसी तरह मई 2026 में वाहन जांच के दौरान रख अंब टाली नाके पर एक नशा तस्कर से मादक पदार्थ बरामद होने पर एफआईआर दर्ज की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने मामले के फॉरवर्ड लिंक की पड़ताल करते हुए विकास सिंह निवासी कटड़ा की संलिप्तता का पता लगाया। तकनीकी विश्लेषण और खुफिया सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
एसएसपी सांबा अनुज कुमार ने कहा कि ये गिरफ्तारियां जिले में सक्रिय नशा तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता हैं। उन्होंने कहा कि सांबा पुलिस नशे के कारोबार और नशा तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। खुफिया सूचनाओं और वैज्ञानिक जांच के आधार पर ऐसे नेटवर्क को जड़ से खत्म करने के लिए ऐसे अभियान जारी रहेंगे।