फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई, अधिकारियों ने किया लॉजमेंट केंद्रों का निरीक्षण

Sun, 07 Jun 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 07 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग सतर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर जिला सांबा में सुरक्षा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है।
जिले में श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए तीन प्रमुख स्थानों को लॉंजमेंट केंद्र के रूप में चिह्नित किया गया है। इनमें घगवाल में स्थित नृसिंह मंदिर, दियानी का सरकारी लॉंजमेंट केंद्र और चीची माता मंदिर शामिल हैं। इन स्थानों पर श्रद्धालुओं के रहने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है। केंद्रों में मरम्मत कार्य तेजी से चल रहा है और सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने विभिन्न केंद्रों का दौरा कर सुरक्षा प्रबंधों और तैयारियों का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग ने स्पेशल पुलिस ऑफिसर (एसपीओ) की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयनित एसपीओ यात्रा अवधि में पुलिस बल के साथ सुरक्षा ड्यूटी निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों को भी विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा क्षेत्रों में घुसपैठ के संभावित मार्गों पर दिन-रात निगरानी रखी जा रही है। सीमा सुरक्षा बल और पुलिस की चौकियों पर अतिरिक्त नाके लगाए गए हैं तथा रात के समय नदी-नालों और पुलों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि पवित्र अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed