Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: खाद्य विभाग ने सांबा में चलाया संयुक्त बाजार निरीक्षण अभियान

विज्ञापन
jammu Kashmir news
सांबा। फूड सेफटी विभाग की और से खाद्य पाद्यार्थों की जांच करते हुए - फोटो : Archive
सांबा। उपायुक्त सांबा आयुषी सूदन तथा खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जम्मू-कश्मीर के निदेशक राजेश कुमार शावन, के मार्गदर्शन में आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सांबा द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त बाजार निरीक्षण अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

यह अभियान सहायक निदेशक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सांबा राहुल गुप्ता की निगरानी में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग तथा विधिक माप विज्ञान विभाग के सहयोग से संचालित किया गया।
विज्ञापन


संयुक्त निरीक्षण टीमों ने घगवाल से बाड़ी ब्राह्मणा बेल्ट तक घगवाल, सांबा, विजयपुर और बाड़ी ब्राह्मणा बाजारों का निरीक्षण किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता संरक्षण कानूनों, खाद्य सुरक्षा नियमों, विधिक माप विज्ञान मानकों तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों से संबंधित अन्य वैधानिक प्रावधानों के सख्ती से पालन को सुनिश्चित करना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान विभिन्न दुकानों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों में रेट लिस्ट का सही प्रदर्शन, निर्धारित कीमतों का पालन, गुणवत्ता मानकों का रखरखाव, आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता तथा वजन और माप उपकरणों की सटीकता की जांच की गई। व्यापारियों और दुकानदारों को संबंधित कानूनों और नियमों के तहत उनकी जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में निर्धारित नियमों के उल्लंघन पाए गए। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यापारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं विधिक माप विज्ञान विभाग के सहयोग से संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत जुर्माना लगाया गया।

यह निरीक्षण अभियान जिला प्रशासन एवं विभाग के उन निरंतर प्रयासों का हिस्सा है, जिनका उद्देश्य बाजार निगरानी को मजबूत करना, व्यापारिक प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, मुनाफाखोरी पर रोक लगाना तथा उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा करना है।

अधिकारियों ने कहा कि जिलेभर में ऐसे संयुक्त निरीक्षण अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि नियमों का अनुपालन को मजबूत किया जा सके, बाजार अनुशासन बनाए रखा जा सके और उपभोक्ताओं के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed