{"_id":"699b68efaed44fcf1d06016f","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-111098-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: 62 लाख से बनेगी पशु पालन विभाग की इमारत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: 62 लाख से बनेगी पशु पालन विभाग की इमारत
Mon, 23 Feb 2026 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के राजपुरा क्षेत्र में पशुपालकों के लिए एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पशुपालन विभाग जम्मू एवं कश्मीर की ओर से राजपुरा में लगभग 62 लाख रुपये की लागत से नई इमारत का निर्माण किया जाएगा। लंबे समय से क्षेत्रवासियों और पशुपालकों की ओर से विभाग की अलग व सुव्यवस्थित इमारत की मांग की जा रही थी जो अब पूरी होने जा रही है।
जानकारी के अनुसार भवन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और संबंधित एजेंसी का चयन भी कर लिया गया है। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि सभी औपचारिकताएं पूरी होते ही निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कर दिया जाएगा।
स्थानीय जगदीश कुमार, सुरेश भगत,सुरेंद्र चौधरी, कुलदीप राज, शाम लाल का कहना है कि राजपुरा कस्बे में काफी समय से पशु पालन विभाग की डिस्पेंसरी चल रही है। जगह की कमी के कारण पशु पालकों को भी परेशानी बनी रहती थी। नई इमारत बनने से पशुओं के टीकाकरण, उपचार, कृत्रिम गर्भाधान और अन्य सेवाएं एक ही स्थान पर बेहतर सुविधाओं के साथ उपलब्ध हो सकेंगी। क्षेत्र के पशुपालकों ने इस निर्णय पर संतोष व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि भवन निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।